फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   431 Pakistani Hindus given long-term visas; can get PAN, Aadhaar, buy property

मोदी सरकार ने 431 पाकिस्तानी हिंदुओं को दिया लॉन्ग टर्म वीजा, भारत में खरीद पाएंगे संपत्ति

Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
431 Pakistani Hindus given long-term visas; can get PAN, Aadhaar, buy property
एक बेहद महत्वपूर्ण फैसले में गृह मंत्रालय ने 431 पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा मुहैया कराया है। इनमें से ज्यादातर हिंदू हैं। दीर्घकालिक वीजा हासिल होने के बाद ये सभी न सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा सकेंगे, बल्कि बैंकों में खाता खुलवाने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर संपत्ति भी खरीद पाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित हो कर यहां शरण लेने वाले अल्पसंख्यकों को विशेष राहत देने की रणनीति बनाई थी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जिन्हें दीर्घकालिक वीजा दिए जाने का फैसला हुआ है उनमें 85 फीसदी हिंदू और शेष सिख, बौद्घ और इसाई बिरादरी के हैं।

दीर्घकालिक वीजा हासिल करने के बाद इन्हें बैंक में खाता खुलवाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की अनिवार्य अनुमति नहीं हासिल करनी होगी। ये सभी जिन राज्यों में रहते हैं वहां बिना किसी रोकटोक के कहीं भी आ जा सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे, मगर कैंटोनमेंट इलाके में संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने बीते साल अहमदिया समुदाय के पंजाब में होने वाले सालाना जलसे के लिए इस समुदाय से जुड़े पाकिस्तानी नागरिकों को सिक्यूरिटी क्लिरियेंस नहीं दी थी।


मगर इस बार 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए अब तक 1800 लोगों को सिक्यूरिटी क्लिरियेंस दी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में सरकार ने 5000 अहमदियों को इस आयोजन में शिरकत करने की अनुमति दी थी। मगर इसके बाद पाकिस्तान से शीर्ष स्तर पर छिड़ी कूटनीतिक तनातनी के कारण बीते साल एक भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed