बंगाल: ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने शपथ लेकर कामकाज भी संभाल लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता बनर्जी भी यहां पर मौजूद रहीं।
Kolkata: The swearing-in ceremony of Mamata Banerjee's cabinet to begin at Raj Bhavan shortly pic.twitter.com/9WUQlSOuZt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 10, 2021
बंगाल सरकार का मंत्रिमंडल
ममता के मंत्रिमंडल में सुब्रा मुखर्जी,पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, साधन पांडे, ज्योति प्रिया मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, मानस रंजन भुनिया, सुमेन कुमार महापात्रा, मलय घटक, अरूप बिस्वास, उज्जल बिस्वास, अरूप रॉय, रथिन घोष, फरहाद हकीम, चंद्रनाथ सिन्हा, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, ब्रत्या बासु, पुलर रॉय, शशि पांजा, मो. गुलाम रब्बानी, बिप्लब मित्रा, जावेद अहमद खान, स्वपन देबनाथ और सिद्दीकुल्लाह चौधरी का नाम शामिल है।
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री
बंगाल सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर बेचारम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना डे नाग, संध्यारानी टुडू, बुलु चिक बाराइक, सुजीत बोस और इंद्रपाल सेन ने शपथ ली है।
इन दिग्गजों को बनाया राज्य मंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिलीप मंडल, अखरुज्जमां, सेउली साहा, श्रीकांत महतो, यस्मीन सबीना, बीरबाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, प्रवेश परेश चंद्र और मनोज तिवारी को राज्य मंत्री बनाया गया है।
सुवेंदु अधिकारी बने विपक्ष के नेता
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा से ममता बनर्जी को मात देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता बनाया गया है।