फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west Bengal Mamata Banerjee cabinet minister oath ceremony 2021:43 TMC ministers likely to take oath tomorrow in West Bengal

बंगाल: ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल

Mon, 10 May 2021 11:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 11:06 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
west Bengal Mamata Banerjee cabinet minister oath ceremony 2021:43 TMC ministers likely to take oath tomorrow in West Bengal
ममता सरकार के मंत्रिमंडल ने ली शपथ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने शपथ लेकर कामकाज भी संभाल लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता बनर्जी भी यहां पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 

बंगाल सरकार का मंत्रिमंडल
ममता के मंत्रिमंडल में सुब्रा मुखर्जी,पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, साधन पांडे, ज्योति प्रिया मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, मानस रंजन भुनिया, सुमेन कुमार महापात्रा, मलय घटक, अरूप बिस्वास, उज्जल बिस्वास, अरूप रॉय, रथिन घोष, फरहाद हकीम, चंद्रनाथ सिन्हा, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, ब्रत्या बासु, पुलर रॉय, शशि पांजा, मो. गुलाम रब्बानी, बिप्लब मित्रा, जावेद अहमद खान, स्वपन देबनाथ और सिद्दीकुल्लाह चौधरी का नाम शामिल है।

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री

बंगाल सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर बेचारम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना डे नाग, संध्यारानी टुडू, बुलु चिक बाराइक, सुजीत बोस और इंद्रपाल सेन ने शपथ ली है।

इन दिग्गजों को बनाया राज्य मंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिलीप मंडल, अखरुज्जमां, सेउली साहा, श्रीकांत महतो, यस्मीन सबीना, बीरबाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, प्रवेश परेश चंद्र और मनोज तिवारी को राज्य मंत्री बनाया गया है।

सुवेंदु अधिकारी बने विपक्ष के नेता
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा से ममता बनर्जी को मात देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed