{"_id":"6566f48ffd539439df06e44e","slug":"40-passengers-travelling-on-the-bharat-gaurav-train-from-chennai-to-pune-suffered-from-food-poisoning-update-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन के 40 यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबीयत, वजह जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन के 40 यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबीयत, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Wed, 29 Nov 2023 01:51 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:51 PM IST
सार
रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, खाने की सेवा एक निजी कंपनी द्वारा दी जा रही है। अगर कंपनी की गलती पाई जाती है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे का खाना
- फोटो : Twitter
विस्तार
चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन के करीब 40 यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, खाने की सेवा एक निजी कंपनी द्वारा दी जा रही है। अगर थोड़ी भी कंपनी की गलती निकलती है तो मंत्रालय इसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यह घटना मंगलवार को शाम की है। पुणे में 50 मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गई थी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने कहा कि 'भारत गौरव' को एक समूह ने पालिताना में एक धार्मिक यात्रा के लिए निजी तौर बुक किया था। उन्होंने कहा कि इस समूह ने बाहर से भोजन खरीदा था। इसकी आपूर्ति रेलवे ने नहीं की थी।
विज्ञापन