फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 passengers of Puri-Howrah Shatabdi Express train fall ill after breakfast, 14 hospitalised

पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में नाश्ता करने वाले 40 यात्री बीमार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 May 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
40 passengers of Puri-Howrah Shatabdi Express train fall ill after breakfast, 14 hospitalised
railway - फोटो : irctcloginregistration.in

पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री नाश्ता करने के बाद बीमार हो गए। बता दें कि बुधवार सुबह ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को नाश्ता दिया गया था। नाश्ता करने के बाद 40 यात्री बीमार हो गए। जिन्हें खड़गपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीमार होने वाले सभी यात्री कोच नंबर सी1 और सी2 में सफर कर रहे थे। सभी यात्रियों को सुबह 7 बजे नाश्ता परोसा गया था, लेकिन इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। सभी यात्री पेट दर्द और उल्टी की शिकायत कर रहे थे। ट्रेन करीब 11:45 पर खड़गपुर पहुंची। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने कहा कि यह खाना यात्रियों को पुरी में आईआरसीटीसी की ओर से परोसा गया था। इसके बाद कुछ यात्री तबीयत खराब होने की शिकायत करने लगे। जिसके बाद खड़गपुर में यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के विभागीय रेलवे मैनेजर (डीआरएम) राबिन कुमार रेड्डी ने कहा कि खाने के सैंपल लिए गए हैं और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed