फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 hindu family escaped from Devband after Kairana

बजरंग दल ने दिखाई सूची, देवबंद से भी पलायन कर गए 40 हिंदू परिवार

Fri, 17 Jun 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
40 hindu family escaped from Devband after Kairana
विकास त्यागी बजरंग दल

यूपी के सहारनपुर में बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को 40 ऐसे परिवारों की सूची जारी की है जो असामाजिक तत्वों के भय के कारण नगर से पलायन कर गए हैं। मकबरा चौक स्थित गुर्जर भवन में प्रेसवार्ता में बजरंग दल के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने सूची जारी करते हुए कहा कि कैराना, कांधला समेत पूरे पश्चिम प्रदेश में कई ऐसे शहर एवं कस्बे ऐसे हैं जहां से हिंदू परिवार बिगड़ती कानून व्यवस्था, गुंडागर्दी, रंगदारी, फिरौती और असामाजिक तत्वों के भय के कारण पलायन करने को मजबूर हैं। नगर में भी पिछले कई वर्षों के भीतर 40 परिवार अपनी संपत्ति बेचकर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।

विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कश्मीर बनने की राह पर है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगी है। जिसका उदाहरण अप्रैल 2013 को देवबंद में हुआ बलवा है। जिसमें एसपी देहात के गनर से लूटी गई राइफल का भी आज तक कोई पता नहीं लग सका है। सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हिंदुओं का पलायन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


सह गोरक्षा प्रमुख कुलदीप सैनी ने कहा कि सरकार कैराना के सच को झूठे सत्यापन से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने देवबंद मामले की भी शासन प्रशासन को जांच करानी चाहिए। प्रेसवार्ता में विपिन त्यागी, अक्षय धीमान, सन्नी त्यागी, अभिनव कौशिक, उपेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, सतीश चौधरी, डा. अमित चौधरी, सतीश चौधरी, पंकज त्यागी, सुशील धीमान, विकास त्यागी, मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद से पलायन किए हिंदू परिवारों की सूची

40 hindu family escaped from Devband after Kairana
बजरंग दल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अभिषेक जैन, राजकुमार मंगल और प्रद्युमन सिंह (कानूनोगायन), गोपाल सिंह (शास्त्री चौक), प्रमोद गर्ग (कायस्थवाड़ा), राकेश कुमार जौली (किला), महेश चंद शर्मा (जनकपुरी), सतीश चंद गर्ग (कायस्थवाड़ा), कालू कंसल (मित्रसैन चौक), सत्य प्रकाश व जयप्रकाश (जनकपुरी), राधेश्याम (छिंपीवाड़ा)।

इसके अलावा रविकांत गोयल, सतीश क्रेशर वाले (मित्रसैन चौक), राकेश गर्ग (शिक्षक नगर), मनोज चावला (पंजाबी कालोनी), नारायणदास माहेश्वरी, श्रीपाल धीमान, नरेश धीमान (शास्त्री चौक), सुधीर गर्ग (रेलवे रोड), भीम सैन (कैलाशपुरम), तपेंद्र कपूर (किला), राजेश गर्ग (पत्थर का कुआं), ललित सिंघल (मिश्रा कालोनी), गजेंद्र कश्यप (कायस्थवाड़ा), प्रदीप शर्मा, अक्कु अग्रवाल, वीरेंद्र (जनकपुरी)।

वहीं नेचलगढ़ से ओपी चौधरी व प्रदीप धीमान, वीर सिंह सैनी (लहसवाड़ा), अनुज मंगल (कायस्थवाड़ा), दुआ पंजाबी (ब्रहमपुरी), बबलू पंजाबी (कैलाशपुरम), गौरी सरदार (किला), मनोज पंजाबी (पंजाबी कालोनी), बनारसी दास रतड़ा (ब्रहमपुरी), संजय तायल (जोशीवाड़ा), सोहन लाल नारंग (मिसैन चौक), रमेश गर्ग (कायस्थवाड़ा) आदि लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed