{"_id":"627c2a3525d0203af10e5246","slug":"40-digital-health-service-applications-integrated-with-ayushman-bharat-digital-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: 40 डिजिटल स्वास्थ्य सेवा एप को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ एकीकृत किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुविधा: 40 डिजिटल स्वास्थ्य सेवा एप को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ एकीकृत किया गया
Thu, 12 May 2022 02:57 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 May 2022 02:57 AM IST
सार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर, 2021 को इस मिशन की राष्ट्रीय शुरुआत की घोषणा से लेकर अब तक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) एकीकृत सेवा अनुप्रयोगों (एप्लीकेशंस) की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। एबीडीएम पार्टनर पारिस्थितिकी तंत्र में अब 16 सरकारी और 24 निजी क्षेत्र के अनुप्रयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन।
- फोटो : india.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत पिछले तीन महीनों में 13 और डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों के एबीडीएम सैंडबॉक्स परिवेश में सफल एकीकरण की घोषणा की।
विज्ञापन
एनएचए के एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर, 2021 को इस मिशन की राष्ट्रीय शुरुआत की घोषणा से लेकर अब तक एबीडीएम एकीकृत सेवा अनुप्रयोगों (एप्लीकेशंस) की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। एबीडीएम पार्टनर पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) में अब 16 सरकारी अनुप्रयोग और 24 निजी क्षेत्र के अनुप्रयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि यह एकीकरण एबीडीएम और स्वास्थ्य तकनीक सेवा प्रदाताओं के बीच एक तकनीकी सहयोग है जो डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म, उपयोगकर्ता अनुप्रयोगों और हितधारकों के बीच मौजूदा अंतर को पाटने में मदद करेगा।
विज्ञापन
इस साझेदारी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए एनएचए के सीईओ, डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि हम स्वास्थ्य तकनीक नवोन्मेषकों का स्वागत करते हैं जो एबीडीएम इकोसिस्टम का हिस्सा बनने के लिए सक्रिय रूप से आगे आ रहे हैं। एबीडीएम के लॉन्च के पिछले सात महीनों के दौरान की लोकप्रिय उपयोगकर्ता एप्लिकेशंस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि "वर्तमान में हमारे पास एबीडीएम सैंडबॉक्स में 867 सक्रिय इंटीग्रेटर मौजूद हैं। इनमें से 40 प्रमुख अनुप्रयोगों का पहले ही एकीकरण पूरा हो चुका है और वे भारत के डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में अधिक से अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ रहे हैं।"
डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि एबीडीएम पार्टनर्स इकोसिस्टम में निजी क्षेत्र की भी उत्साहजनक भागीदारी देखी गई है। एनएचए इस सहयोगात्मक विकास को प्रोत्साहित करता है क्योंकि हमारा लक्ष्य भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग के 1.35 अरब लोगों की सेवा करने के तरीके में बदलाव लाना है।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा एबीडीएम एकीकरण प्रक्रिया में सुधार और सरलीकरण के लिए फीडबैक/सुझाव लेने के लिए और इन 40 इंटीग्रेटरों के साथ सीधा संवाद सत्र आयोजित करने के लिए नई दिल्ली में 13 मई 2022 को एक इंटीग्रेटर्स कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा।