फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 Chinese among 150 people booked by Mumbai EOW for fraudulently becoming directors of Indian firms

कार्रवाई: फर्जीवाड़ा कर भारतीय कंपनियों के बने निदेशक, 40 चीनी नागरिकों समेत 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 19 Apr 2022 03:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Apr 2022 03:01 AM IST
सार

एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ नई कंपनी पंजीकृत करने के कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि ये एफआईआर एक से 15 अप्रैल के बीच दर्ज हुई हैं। मंगलवार तक चार और एफआईआर दर्ज होंगी।

विज्ञापन
40 Chinese among 150 people booked by Mumbai EOW for fraudulently becoming directors of Indian firms
मुंबई पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

फर्जीवाड़ा कर भारतीय कंपनियों के निदेशक बनने वाले 40 चीनी नागरिकों के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा ने इस फर्जीवाड़े में कुल 150 लोगों को खिलाफ 34 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें चीनी नागरिकों के अलावा 20 अन्य विदेशी नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन

 
एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ नई कंपनी पंजीकृत करने के कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि ये एफआईआर एक से 15 अप्रैल के बीच दर्ज हुई हैं। मंगलवार तक चार और एफआईआर दर्ज होंगी।
विज्ञापन


जिन 60 विदेशी नागरिकों के नाम एफआईआर में हैं उनमें सबसे अधिक 40 चीन के हैं। अन्य नाम सिंगापुर, ब्रिटेन, ताईवान, अमेरिका, साइप्रस, यूएई और दक्षिण कोरिया के हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इन लोगों ने कंपनी रजिस्ट्रार को फर्जी दस्तावेज सौंपे थे। कुछ मामलों में पत्र व्यवहार का पता गलत था। इन एफआईआर में 30 से अधिक सीए के भी नाम हैं। इसके अलावा 30 कंपनी सेक्रेटरी और कंपनियों के निदेशक नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed