फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40,000 Ganesh idols immersed in Mumbai till Friday noon as devotees bid farewell to their favourite deity

Ganesh Visarjan: ढोल-नगाड़ों के बीच 40,000 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन; महाराष्ट्र में 13 लोगों की मौत

Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
सार

शहर की प्रसिद्ध लालबागचा राजा की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गिरगांव चौपाटी के पास अरब सागर में किया गया। साथ ही, भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
40,000 Ganesh idols immersed in Mumbai till Friday noon as devotees bid farewell to their favourite deity
अगले बरस फिर आना के साथ गणेश जी को दी विदाई। - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई में गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में करीब 40 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुआ यह उत्सव 28 सितंबर यानी कल अनंत चतुर्दशी पर संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में उल्लास देखा गया। ढोल नगाड़ों की थाप और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच शहर के विभिन्न गणेश मंडलों ने गुरुवार को भगवान की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए यात्राएं निकालीं। 

विज्ञापन

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक भगवान गणेश की करीब 40,000 का विसर्जन अरब सागर और नगर निकाय द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर की प्रसिद्ध लालबागचा राजा की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गिरगांव चौपाटी के पास अरब सागर में किया गया। इस बीच एक बुरी खबर भी सामने आई। जुहू बीच के पास समुद्र में डूबने से 16 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक कुल 39,758  प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है, जिनमें घरों में स्थापित की गईं 32,345, सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गईं 6,951 और देवी गौरी की 462 प्रतिमाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 11,107 प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निकाय द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में किया गया था। इनमें से भगवान गणेश की विभिन्न रूपों और आकारों की सुसज्जित प्रतिमाओं को प्रार्थना, अगले बरस फिर से आने के अनुरोध, संगीत और नृत्य के साथ विसर्जन के लिए पंडालों से बाहर निकाला गया। 

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में विसर्जन यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में 19,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि विसर्जन कार्यक्रम की निगरानी के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए। वहीं, बीएमसी ने 1,337 लाइफगार्ड भी तैनात किए।

महाराष्ट्र में 13 लोगों की मौत
भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नासिक में सात लोगों की मौत के साथ ही कुल 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अनंत चतुर्दशी के दिन बृहस्पतिवार को दस दिवसीय गणेश पूजा का समापन हुआ। विसर्जन का कार्यक्रम शुक्रवार की शाम तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed