फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palghar Maharashtra News: 4 storeyed building collapsed in Palghar no casualties so far six people safely rescued by Mumbai Fire Brigade

पालघर में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

Wed, 02 Sep 2020 12:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Sep 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Palghar Maharashtra News: 4 storeyed building collapsed in Palghar no casualties so far six people safely rescued by Mumbai Fire Brigade
पालघर: चार मंजिला आवासीय इमारत गिरी - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में बुधवार को तड़के एक चार मंजिली आवासीय इमारत ढह गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वसई-विरार नगर निगम के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी दिलीप पलव ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

विज्ञापन

 


अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में पांच परिवार के 23 सदस्य रह रहे थे। यह इमारत नालासोपारा के अचोल रोड पर स्थित है। इमारत में रहने वाले लोग समय से अपने घरों से बाहर निकल आए। यह इमारत मंगलवार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस इमारत का निर्माण 2009 में हुआ था और इसमें दरारें पड़ी हुई थीं। कुछ समय पहले इसे खतरनाक घोषित किया गया था और मालिक को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद यहां रह रहे 20 परिवारों में से 15 ने घर खाली कर दिया था।

बाकी पांच परिवारों ने आगे की योजना के लिए मंगलवार मध्यरात्रि में परिसर में चर्चा की थी। चर्चा के बाद चौथी मंजिल पर रहनेवाले एक दंपत्ति अपने घर से कुछ पैसा लाने गए और इमारत के मुख्यद्वार से बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत गिर गई। वहीं निचली मंजिल की सीढ़ियों पर मौजूद लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया।


इमारत में रहने वाले नित्यानंत देवरूखाकर ने रोते हुए बताया कि भगवान की ही कृपा है कि हम बच गए। वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि वे सभी इमारत में रह रहे थे क्योंकि कोविड-19 महामारी और बंद की वजह से उनके पास कहीं भी बाहर जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि हमारा सबकुछ बर्बाद हो गया।

पालव ने बताया कि मलबे को हटाने और कीमती सामानों की तलाश के लिए काम जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed