फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4-storey building collapse in Kandanchavadi, Chennai, one dead, 23 injured

शाहबेरी की तरह चेन्नई में 4 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत 23 लोग घायल

Sun, 22 Jul 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sun, 22 Jul 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
4-storey building collapse in Kandanchavadi, Chennai, one dead, 23 injured

चेन्नई के कंदनचावड़ी में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं। बचाव और राहत का काम जारी है, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नोएडा के शाहबेरी हादसे की तरह ही कंदनचावड़ी में ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन


डिजास्टर मैनेजमेंट कमिश्नर राजेंद्र रातनू ने बताया कि इस चार मंजिला इमारत के ढहने से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव काम के लिए एसडीआरएफ के 30 जवान, एनडीआरएफ की दो यूनिट और आठ एंबुलेंस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 
चेन्नई जिला कलेक्टर समेत 10 अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से राज्य आपदा प्रबंधन टीम को हालत की निगरानी करने को कहा गया है। अभी मलबे को हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। अभी तक इमारत के ढहने का कारण पता नहीं चल सका है। 


17 जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में भी इसी तरह दो इमारतें ढह गई थीं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed