फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganster Dawood Ibrahim Four Properties To Be Auctioned Today Check Bid Details in Hindi

Dawood Ibrahim: गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की चार संपत्तियों की नीलामी, दो पर नहीं लगी बोली, जानें क्या है कीमत

Fri, 05 Jan 2024 05:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:50 PM IST
सार

निलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम के तहत अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जो केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन हैं। पिछले नौ सालों में दाऊद या उसके रिश्तेदारों की 11 संपत्तियों को पहले ही नीलाम किया जा चुका है।

विज्ञापन
Ganster Dawood Ibrahim Four Properties To Be Auctioned Today Check Bid Details in Hindi
दाऊद इब्राहिम - फोटो : File

विस्तार

1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम पर भारतीय जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस कर रही है। इसी क्रम में, प्रशासन ने दाऊद की कई प्रॉपर्टियों को नीलाम करने का फैसला लिया। आतंकवादी दाऊद की मां अमीना बी के नाम पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में जो चार संपत्तियां हैं, उनकी आज नीलामी की गई। ये सभी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं और खेड़ के मुंबके गांव में स्थित हैं। इन संपत्तियों का मूल्य 19 लाख से अधिक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों की दो संपत्तियां शुक्रवार को तस्कर और विदेशी मुद्रा का हेरफेर (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम के तहत सक्षम अधिकारी द्वारा आयोजित नीलामी में बेची गईं। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील के मुंबके गांव स्थित चार संपत्तियां आज नीलामी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन उनमें से दो के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। हालांकि अन्य संपत्तियों के लिए क्रमशः चार और तीन बिल्डरों ने बोली लगाई और एक व्यक्ति ने इन दोनों संपत्तियों के लिए सफल बोलीदाता बना।
विज्ञापन


करीबन 170.98 वर्ग मीटर तक फैली कृषिभूमि वाली जमीन पर 2.01 करोड़ रुपये की बोली लगी। इस संपत्ति की नीलामी 15,440 के आधार मूल्य पर शुरू हुई थी। वहीं एक अन्य 1730 वर्ग मीटर फैली कृषिभूमि वाली जमीन पर 3.28 लाख की बोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी दक्षिण मुंबई के आयकर भवन में आयोजित की गई थी। 1993 के मुंबई बम विस्फोट के मुख्य अपराधी दाऊद इब्राहिम के मौजूदा समय में पाकिस्तान में होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

शिवसेना सदस्य के पास दाऊद का बचपन का घर
आतंकी की संपत्ति खरीदने के लिए कितनी संख्या में लोग आने वाले थे इसके बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन एक शख्स का आना निश्चित माना जा रहा था, वह वकील और शिवसेना के नेता अजय श्रीवास्तव हैं। उन्होंने अतीत में आतंकवादियों की तीन संपत्तियों पर सफलतापूर्वक बोली लगाई है। इन संपत्तियों में मुंबई में दाऊद का बचपन का घर भी शामिल है, जहां उसका जन्म हुआ था।

दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले ने क्या कहा?
अजय श्रीवास्तव ने 2001 में जिन दुकानों के लिए बोली लगाई थी, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि दाऊद के घर के दस्तावेज जल्द ही मिल जाएगा। उनका कहना है कि वह एक सनातन पाठशाला (स्कूल) शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 

मैंने डर खत्म करने के लिए...
उन्होंने कहा, 'मैंने 2020 में बंगले के लिए बोली लगाई थी। एक सनातन धर्म पाठशाला ट्रस्ट की स्थापना की गई है और स्कूल का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। मैं शुक्रवार को नीलामी में भाग लूंगा। मैंने 2001 में लोगों के दिलों से दाऊद इब्राहिम का डर निकालने के लिए नीलामी में हिस्सा लिया था और उसके बाद कुछ लोग सामने आए।'


11 संपत्ति हो चुकी हैं नीलाम
निलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम के तहत अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जो केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन हैं। पिछले नौ सालों में दाऊद या उसके रिश्तेदारों की 11 संपत्तियों को सेफमा अधिकारियों द्वारा पहले ही नीलाम किया जा चुका है। अब नीलाम होने वाली चार संपत्तियों का कुल मूल्य 19.2 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed