फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   38 years ago Sanjay Gandhi died on this day Know another incidents on this day

38 साल पहले आज ही के दिन हुई थी संजय गांधी की मौत, जानिए और क्या-क्या हुआ था इस दिन

Sat, 23 Jun 2018 11:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
38 years ago Sanjay Gandhi died on this day Know another incidents on this day
फाइल फोटो: संजय गांधी
इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।
विज्ञापन


38 साल पहले आज ही के दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का निधन हो गया था। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं और इस घटना के चार बरस बाद जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके बड़े बेटे राजीव गांधी को उनकी विरासत संभालने के लिए सियासत में कदम रखना पड़ा। बाद में एक चुनावी सभा में बम हमले में उनकी भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


देश और दुनिया के इतिहास की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।

1810 : बॉम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा।

1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।

1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।

1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।

1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।

1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।

2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कंपनियों का 270 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।

23 जून को अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed