{"_id":"5b145fc24f1c1b6a4d8b498b","slug":"38-indian-soldiers-trapped-in-yemen-were-trapped-in-the-cyclone","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात के चलते 10 दिन पहले यमन में फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने निकाला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चक्रवात के चलते 10 दिन पहले यमन में फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने निकाला
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। 10 दिन पहले द्वीप में चक्रवात के चलते ये लोग फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए भारत ने नौसेना को भेजा था। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि हमने निस्तार अभियान के तहत सभी भारतीयों को निकाल लिया है।
यह अभियान रविवार तड़के सोकोट्रा तट पर चलाया गया था। इन सभी लोगों को स्वदेश वापस लाने के लिए नौसेना के जहाज आईएनएस सुनयना को भेजा गया है। निकाले गए भारतीयों को तत्काल चिकित्सा, भोजन, पानी और टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिससे वे अपने परिवार को अपने सकुशल होने की जानकारी दे सकें। बचाव कार्य के बाद जहाज पोरबंदर के लिए रवाना हो गया।
भयानक चक्रवाती तूफान मेकेनु ने 24 मई को यमन के सोकोट्रा द्वीप को पार किया था, जिससे 38 भारतीय द्वीप पर सीमित भोजन और पानी के साथ फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी, तीन भारतीय जहाज इलाके में चक्रवात के टकराने के बाद सोकोट्रा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब हमें 12 भारतीयों के लापता होने के साथ अन्य जहाज एमएसवी सफीना अल खिजर के बारे में सूचना मिली तो नौसेना ने 27 और 28 मई को लापता भारतीयों की तलाश के लिए दो हवाई अभियान चलाए थे।