फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   38 children ill after eating mid day meal, central government issued guidelines

मध्याह्न भोजन खाने से 38 बच्चे बीमार, केंद्र सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

Mon, 13 Aug 2018 02:14 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Mon, 13 Aug 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
38 children ill after eating mid day meal, central government issued guidelines

देशभर में साल 2018 के दौरान मध्याह्न भोजन खाने के बाद कुल 38 बच्चों के बीमार होने की खबर मिली है। इसी के तहत मानव संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में स्कूल स्तर पर रसोई में गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित दिशानिर्देश जारी किये हैं और अपेक्षा की है कि इन मानदंडों का पालन किया जाए ।

विज्ञापन


मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में रसोई घर सह स्टोर के निर्माण में कोष के कम उपयोग तथा अनियमितता या भ्रष्टाचार की कोई विशिष्ट शिकायत प्राप्त नहीं हुई है । मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों में अन्य बातों के साथ साथ स्कूलों को मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिये एग्मार्क गुणवत्ता और ब्रांडेड सामग्री खरीदने के लिये अनुदेश प्रदान करना, बच्चों को भोजन परोसने से पहले कम से एक शिक्षक सहित स्कूल प्रबंधन समिति के 2-3 व्यस्क सदस्यों द्वारा भोजन को चखना आदि शामिल हैं ।
विज्ञापन


दिशानिर्देशों में मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा खाद्य नमूनों के परीक्षण की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोई धर सह स्टोर के निर्माण के लिये शत प्रतिशत केंद्रीय सहायता के अंतर्गत 2006-2007 से 60 हजार रूपये प्रदान किये जाते थे । दिसंबर 2009 में रसोई घर सह स्टोर के मानदंडों में बदलाव किया गया और अब प्लिंथ एरिया के आधार पर इसके निर्माण की लागत का निर्धारण होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षो में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 99,758 रसोई घर सह स्टोर का निर्माण किया गया । वर्ष 2015-2016 में 49,170 रसोई घर सह स्टोर का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2016-2017 में 36,039 और 2017-2018 में 14,549 रसोई घर सह स्टोर का निर्माण किया गया । मध्याह्न भोजन योजना के दिशानिर्देशों के तहत प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिये 451 कैलोरी और उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्रों को 700 कैलोरी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।


इस योजना के तहत प्राथमिक कक्षा के स्तर पर प्रति छात्र प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न, 20 ग्राम दाल, 50 ग्राम सब्जी, 5 ग्राम तेल और वसा तथा उचित मात्रा में नमक शामिल हैं । इसी प्रकार उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिये 150 ग्राम खाद्यान्न, 30 ग्राम दाल, 75 ग्राम सब्जी, 7.5 ग्राम तेल और वसा तथा उपयुक्त मात्रा में नमक शामिल हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed