फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3722 species of reptiles, birds and mammals are in danger of extinction due to climate change

चिंता: 3722 प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा; जलवायु परिवर्तन से सरीसृप-पक्षी और स्तनधारी जीव भी संकट में

Tue, 02 Jul 2024 05:53 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2024 05:53 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने कुल 34,035 प्रजातियों पर अध्ययन किया। इनमें से 10 फीसदी प्राकृतिक आपदा के कारण खतरे में हैं। जबकि 5.4 फीसदी प्रजातियों पर उच्च जोखिम मंडरा रहा है। खतरे में पड़ी इन प्रजातियों में पक्षियों की 5.7, स्तनधारियों की 7, उभयचरों की 16 और सरीसृपों की 14.5 फीसदी प्रजातियां शामिल हैं।

विज्ञापन
3722 species of reptiles, birds and mammals are in danger of extinction due to climate change
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया की 3,722 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें सरीसृप, उभयचर, पक्षी और स्तनधारी जीव भी शामिल हैं। यह प्रजातियां ऐसे क्षेत्रों में रहती हैं, जहां तूफान, भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी जैसी आपदाओं के आने का सबसे ज्यादा खतरा है। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के ग्लोब इंस्टीट्यूट से जुड़े शोधकर्ताओं ने ताजा अध्ययन में इसका खुलासा किया है। अध्ययन प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कुल 34,035 प्रजातियों पर अध्ययन किया। इनमें से 10 फीसदी प्राकृतिक आपदा के कारण खतरे में हैं। जबकि 5.4 फीसदी प्रजातियों पर उच्च जोखिम मंडरा रहा है। खतरे में पड़ी इन प्रजातियों में पक्षियों की 5.7, स्तनधारियों की 7, उभयचरों की 16 और सरीसृपों की 14.5 फीसदी प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से 2,001 प्रजातियां ऐसी हैं, जिन पर इन आपदाओं का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। शोध के मुताबिक इनमें से 834 सरीसृप, 617 उभयचर, 302 पक्षी और 248 स्तनधारी प्रजातियां भारी खतरे में हैं। यह प्रजातियां मुख्य रूप से द्वीपों और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
विज्ञापन


983 प्रजातियों पर तूफान का कहर
आपदाओं के लिहाज से जहां तूफानों की वजह से 983 प्रजातियों का अस्तित्व संकट में है, वहीं भूकंपों के कारण 868, सुनामी 272 और ज्वालामुखी की वजह से 171 प्रजातियां प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा लगभग 400 ऐसी प्रजातियों की भी पहचान की गई है, जो मानवीय हस्तक्षेप के कारण विलुप्ति के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ेगा गहरा असर
शोधकर्ताओं का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में प्रजातियों के विलुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र पर गहरा असर पड़ेगा। देखा जाए तो पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू जैसे परागण, बीजों को फैलाना यह सभी जीवित जीवों के बीच होने वाली परस्पर क्रियाओं पर निर्भर है। ऐसे में इन परस्पर क्रियाओं में तालमेल के बिगड़ने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसकी वजह से न केवल प्रजातियों में तेजी से गिरावट आएगी बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के कार्यों को भी नुकसान पहुंचेगा।


इंसानी हस्तक्षेप कम करना होगा...
अध्ययन से जुड़े वरिष्ठ शोधकर्ता जोनास गेल्डमैन और बो डाल्सगार्ड का कहना है कि इनमें से आधी प्रजातियां प्राकृतिक आपदाओं के कारण विलुप्त होने के उच्च जोखिम से जूझ रही हैं। इनमें से कई प्रजातियां उष्णकटिबंधीय द्वीपों पर पाई जाती हैं, जहां इंसान पहले ही कई प्रजातियों के विलुप्त होने की वजह बन चुके हैं। यदि इन प्रजातियों को बचाना है तो उनके क्षेत्र में इंसानी हस्तक्षेप कम से कम होना चाहिए। हमें याद रखना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन भी मानवीय कारगुजारी का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed