फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3632 road related complaints were received on 'Gujmarg' app in six months, 3620 were resolved immediately

Gujarat: 'गुजमार्ग' एप पर छह महीने में आईं सड़क से जुड़ीं 3632 शिकायतें, 3620 यानी 99.66% का तत्काल समाधान

Sun, 13 Jul 2025 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

सड़क एवं भवन विभाग के अंतर्गत कार्यरत ‘गुजमार्ग’ एप्लीकेशन पर अब तक पूरे राज्य से कुल 10 हजार से अधिक नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों द्वारा कुल 3632 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 99.66 फीसदी के साथ 3620 शिकायतों का सकारात्मक समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष 7 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
3632 road related complaints were received on 'Gujmarg' app in six months, 3620 were resolved immediately
सड़कों को लेकर गुजरात सरकार का प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात में वर्तमान मानसून सीजन के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पुनः मोटरेबल करने के लिए राज्य सरकार ने प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र ही पूर्ववत करने के लिए सड़क एवं भवन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत वर्तमान में यह कार्य पूरे राज्य में युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


सड़क एवं भवन विभाग के अंतर्गत कार्यरत ‘गुजमार्ग’ एप्लीकेशन पर अब तक पूरे राज्य से कुल 10 हजार से अधिक नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों द्वारा कुल 3632 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 99.66 फीसदी के साथ 3620 शिकायतों का सकारात्मक समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष 7 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


सड़क एवं भवन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सड़कों पर बने गड्ढों, क्षतिग्रस्त पुलों और अन्य बुनियादी ढांचा सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विभाग की ओर से ‘गुजमार्ग’ एप्लीकेशन कार्यरत किया गया है, जिस पर नागरिकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं की सूचना देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘गुजमार्ग’ एप्लीकेशन मुख्य रूप से गुजरात राज्य सड़क एवं भवन विभाग की ओर से सड़कों की स्थिति, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए विकसित किया गया एक एप्लीकेशन है। नागरिक इस एप्लीकेशन के जरिए सड़कों पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त पुलों जैसी समस्याओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं, ताकि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।


‘गुजमार्ग’ एप्लीकेशन (Guj Marg Application) का मुख्य उद्देश्य गुजरात के नागरिकों को सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को सीधे सड़क एवं भवन विभाग तक पहुंचाने के लिए एक आसान प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। जिसमें नागरिक अपने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों, पुलों को नुकसान या अन्य ढांचागत समस्याओं के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में शिकायत के साथ फोटोग्राफ्स भी अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। जिसके आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, नागरिक इस ऐप के माध्यम से दर्ज करवाई गई शिकायत की स्थिति (स्टेटस) जान सकते हैं। सड़क एवं भवन विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed