फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 Flamingos Found Dead In Mumbai, Hit By Incoming Emirates Flight

Emirates flight: विमान की चपेट में आने से 36 फ्लेमिंगो की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों में मिले मरे हुए पक्षी

Tue, 21 May 2024 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 May 2024 12:09 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो मुंबई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
36 Flamingos Found Dead In Mumbai, Hit By Incoming Emirates Flight
36 फ्लेमिंगो की मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर में एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने से कम से कम 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई। वहीं, विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक वन्यजीव कल्याण समूह के सदस्य ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। उधर एमिरेट्स के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि 20 मई को दुबई से मुंबई जाने वाली EK508 विमान की लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई थी।

विज्ञापन


 मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सोमवार रात की घटना
मुंबई आ रही एक एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई। ये घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वहीं इस टक्कर के बाद कई मरे हुए फ्लेमिंगो घाटकोपर इलाके में मिले। वहीं इस टक्कर की वजह से विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों और एनिमल एक्टिविस्ट ने मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स को हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों से मृत मिले पक्षी
इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो मुंबई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed