फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   33 crore scam in government wheat procurement,FIR has been filed

सरकारी गेहूं खरीद में 33 करोड़ का घोटाला, तत्कालीन जिला प्रबंधक समेत पांच नामजद

Sun, 08 Jul 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
33 crore scam in government wheat procurement,FIR has been filed

सरकारी गेहूं खरीद में पीसीएफ के क्रय केन्द्रों पर 33 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। पीसीएफ के एमडी प्रमोद कुमार उपाध्याय के निर्देश पर आरएम/जिला प्रबंधक वैभव कुमार वर्मा ने सदर कोतवाली में तत्कालीन जिला प्रबंधक प्रभंजन कुमार यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि कुछ लोग अज्ञात में भी दर्ज किए गए हैं। एफआईआर में कहा गया है कि रबी विपणन वर्ष 2018-19 में पीसीएफ ने 109 क्रय केन्द्रों के माध्यम से 1,05,406 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है, जिसके एवज में किसानों को एक अरब 83 करोड़ 93 लाख रुपये का भुगतान करना था।

विज्ञापन


मगर तत्कालीन जिला प्रबंधक यादव के इशारे पर कई केंद्र प्रभारियों ने गेहूं खरीद में गड़बड़ी करते हुए 33 करोड़ का भुगतान चेकों के माध्यम से किया, जो शासनादेश के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इस मामले में एमडी के निर्देश पर ही तीन सदस्यीय टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन


इसमें यादव के खिलाफ आरोप सही बताए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि कार्यकाल के दौरान 33 करोड़ का भुगतान किसानों को न करने, बिना अनुमति लिए अधिक तोल कराने, क्रय केंद्रों की पंजिका में दर्ज खरीद और जिला प्रबंधक द्वारा भेजी रिपोर्ट में अंतर आदि आरोप इस जांच में शामिल किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यादव को चार दिन पहले ही निलंबित किया गया है। उन्होंने एमडी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया था, जिसका ऑडियो टेप भी उन्होंने निलंबन के अगले ही दिन वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed