{"_id":"5768640e4f1c1bc019b47ea7","slug":"32-people-died-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बिजली गिरने से 32 लोगों की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में बिजली गिरने से 32 लोगों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/वाराणसी/लखनऊ/कानपुर
Updated Tue, 21 Jun 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
सूबे के अधिकतर इलाकों में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं बिजली गिरने से 32 लोगों की जान चली गई। पूर्वांचल में 11 व ब्रज क्षेत्र में नौ लोगों को बिजली गिरने से अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
इटावा के अलग-अलग हिस्सों में सात लोगों की मौत हुई है। इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बिजली के कहर से लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसके साथ ही बिजली की चपेट में आकर काफी संख्या में मवेशियों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन