फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 Myanmar Army soldiers again entered Siaha district of Mizoram, detained by Assam Rifles know all updates

मिजोरम: सियाहा जिले में फिर घुसे म्यांमार सेना के 30 जवान, असम राइफल्स ने हिरासत में लिया

Tue, 28 Nov 2023 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, आइजोल
एन. अर्जुन, आइजोल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Nov 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
30 Myanmar Army soldiers again entered Siaha district of Mizoram, detained by Assam Rifles know all updates
म्यांमार सेना के 30 जवान भारतीय सेना में घुसे। - फोटो : अमर उजाला

म्यांमार में जारी तनाव के बीच मंगलवार को एक बार फिर म्यांमार सेना के 30 जवान भारी हथियारों के साथ मिजोरम में भारतीय सीमा में घुस आए। जिसके बाद मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा में तैनात असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। असम राइफल्स के जवानों द्वारा इन जवानों को आगे की कार्रवाई के लिए सीओबी तुअपांग, सियाहा ले जाया जा रहा हैं।  

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा के उस पार जारी तनाव के बीच मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे, म्यांमार सेना (एमए पर्स) के 30 जवान भारी हथियारों के साथ मिजोरम के सियाहा जिले में प्रवेश कर गए।  इसके बाद सीओबी लाकी, सियाहा में तैनात असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि म्यामार के जवानोx ने बॉर्डर पोल नंबर 18 के पास से भारत-म्यांमार सीमा को पार किया। इसके अलावा यह पता चला है कि, म्यांमार सेना के जवानों को आगे की कार्रवाई के लिए सीओबी तुइपांग ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार को पीडीएफ/सीएनए के विद्रोहियों द्वारा म्यांमार सेना के शिविर पर हमला करने के बाद  30 से ऊपर जवानों ने म्यांमार के लैलेनपी, माटुपी में स्थित अपने शिविर से भाग गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद सोमवार को वे भारत-म्यांमार सीमा के पास पहुंचे, और मंगलवार को उन्होंने मिजोरम में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में चिन और रखाइन राज्य में स्थित और भी म्यांमार सेना के कैंपों पर हमला हो सकता है।गौरतलब है कि पिछले दिनों भी म्यांमार के सेना के करीब 75 जवान भारत के मिजोरम प्रदेश में घुस आए थे, जिन्हें बाद में वापस म्यांमार भेजा गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed