फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 infants die after MR vaccination in Karnataka's Belagavi district

बेलगावी: खसरा-रूबेला का टीका लगाए जाने दो गांवों में तीन बच्चों की मौत, जांच के आदेश

Mon, 17 Jan 2022 03:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 Jan 2022 03:38 PM IST
सार

11 और 12 जनवरी को दोनों गांवों से 20 में अधिक शिशुओं को टीका लगा जबकि टीकाकरण के एक दिन बाद दो शिशुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
3 infants die after MR vaccination in Karnataka's Belagavi district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खसरा-रूबेला (एमआर) का टीका लगाए जाने के बाद जिले के दो गांवों में तीन शिशुओं की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की उम्र 10-15 महीने के बीच बताई जा रही है और वे रामदुर्ग तालुक के बोचाबल और मल्लापुर गांवों के रहने वाले हैं। अधिकारियों को संक्रमित सीरिंज के कारण संक्रमण का संदेह है और जांच के आदेश दिए गए हैं। गलती करने वाले नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को दोनों गांवों में 20 से अधिक शिशुओं को टीका लगा जबकि टीकाकरण के एक दिन बाद दो शिशुओं की मौत हो गई, जबकि शनिवार को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआईएमएस) में एक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती दो अन्य बच्चे ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी कहा कि टीके के नमूने केंद्रीय टीका इकाई को भेजे गए हैं और पीड़ितों के मूत्र, मल और विसरा के नमूने फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed