{"_id":"59d715cc4f1c1bf3538b61a6","slug":"3-dead-4-injured-in-a-collision-between-a-bus-and-a-bolero-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: तेज रफ्तार बोलेरो बस से टकराई, 3 की मौत 4 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: तेज रफ्तार बोलेरो बस से टकराई, 3 की मौत 4 घायल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा देर रात चम्पापुर के किशोर नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-55 पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार बोलेरो और दूसरी ओर से आ रही बस के बीच हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। मृतकों में से दो की पहचान छत्तीसगढ़ के गोपाल देबगन और अशोक देबगन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Odisha: 3 dead, 4 injured in a collision between a bus and a bolero vehicle last night on NH 55 in Angul's Champapur
— ANI (@ANI) October 6, 2017
विज्ञापन
हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।