{"_id":"58baeb344f1c1b4042831172","slug":"3-92-crore-fake-notes-found-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में 3.92 करोड़ के नकली नोट बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में 3.92 करोड़ के नकली नोट बरामद
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जेल में बंद राजकोट के एक फाइनेंसर की कार से 3.92 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने शनिवार को शक जताया कि ये जाली नोट शहर के एक फाइनेंसर केतन दवे ने छापे थे जो फिलहाल नितिन पटेल नाम के एक कबाड़ कारोबारी को धोखा देने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
राजकोट पुलिस ने दवे के दो सहयोगियों पार्थ तेराइया और उमंग गज्जर से पूछताछ के बाद शुक्रवार रात स्थानीय सुखसागर सोसाइटी में खड़ी कार बरामद की। पार्थ और उमंग भी जेल में हैं।
विज्ञापन
राजकोट के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया, ‘हमने दवे की पार्क की हुई गाड़ी की तलाशी ली और उसमें से 3.92 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए।’ उन्होंने कहा कि इसी कार से पुलिस को 80 हजार रुपये के असली नोट भी मिले।
विज्ञापन