फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3.80 lakh cases of corona virus have been reported, the number of active patients reached 30 lakh

कोरोना: 24 घंटे में मिले 3.79 से ज्यादा नए केस, 3645 की गई जान, अब तक डेढ़ करोड़ लोगों ने दी कोरोना को मात

Thu, 29 Apr 2021 09:50 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 29 Apr 2021 09:50 AM IST
सार

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.79 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। 
 

विज्ञापन
3.80 lakh cases of corona virus have been reported, the number of active patients reached 30 lakh
covid 19 cases - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। देश में हालत बेहद भयावह हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.79 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। राहत की बात ये है कि अब डेढ़ करोड़ से ज्यादा मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


डरा रहा कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,79,257 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,83,76,524 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3645 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,04,832 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में पहली बार 3600 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई। 
विज्ञापन

 
राहत: डेढ़ करोड़ से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोना को मात
स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,69,507 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,50,86,878 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 30,84,814 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 


 

जानिए कहां कितने मामले 

महाराष्ट्र
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।

दिल्ली
दिल्ली में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 25,986 नए मामले सामने आए और 368 लोगों की मौत हो गई। 

विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 81829 सैंपल की जांच की गई जिसमें 31.76 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 368 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 20458 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। पिछले एक दिन में राजधानी में 25986 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 29,824 नए मरीज मिले हैं जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं। मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई। इन दिनों तीन लाख 41 एक्टिव केस हैं। इसी तरह 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

उपलब्धि: 15 करोड़ से अधिक आबादी को लगा टीका

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,00,20,648 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed