फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3.4 crore new note Recovered, ED picked up seven intermediaries

3.4 करोड़ के नए नोट बरामद, ईडी ने सात बिचौलिए दबोचे

Wed, 14 Dec 2016 03:56 AM IST
एजेंसी/ब्यूरो ठाणे/बंगलूरू/हैदराबाद/वडोदरा/मुंबई/भोपाल
एजेंसी/ब्यूरो ठाणे/बंगलूरू/हैदराबाद/वडोदरा/मुंबई/भोपाल Updated Wed, 14 Dec 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
3.4 crore new note Recovered, ED picked up seven intermediaries
- फोटो : getty

देश भर में नए नोटों की बरामदगी जारी है। महाराष्ट्र के ठाणे और कर्नाटक में करीब  दो करोड़ के नए नोट बरामद किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चलन से बाहर किए गए नोटों को अवैध रूप से बदलने में शामिल रैकेट का पर्दाफाश कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक से सात बिचौलियों को गिरफ्तार किया और 91.94 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए।

विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने फरीदाबाद-गुरुग्राम से 52.08 लाख, हैदराबाद से 37 लाख, महाराष्ट्र से 33 लाख, मध्य प्रदेश से 14 लाख और गुजरात से 13 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इस तरह 3.4 करोड़ से ज्यादा के नए नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


नोट के संकट से जूझ रहे देश में ताबड़तोड़ छापेमारी में जारी है। इसी क्रम में मंगलवार शाम को महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कुल 1.2 करोड़ के नए पुराने नोट बरामद किए। उनमें से 1 करोड़ मूल्य की 2000 की करेंसी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष दुंबरे ने बताया कि आरोपी 20 प्रतिशत कमीशन देकर पुराने नोट बदलवाने आए थे। उधर फरीदाबाद और गुरुग्राम में कमीशन पर नोट बदलने आए छह लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 72.78 लाख के नोट बरामद किए।

दूसरी ओर ईडी अफसरों ने कर्नाटक में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत सोमवार देर रात एक सरकारी अधिकारी के संबंधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उनसे 91.94 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए। ये नोट दो-दो हजार रुपये के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई। आयकर विभाग ने हाल में 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए थे और प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर स्टेट हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के परियोजना अधिकारी एससी जयचंद्र एवं अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने बाद में जयचंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।

बैंक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से पुराने नोट बदलने का काम कर रहे थे

3.4 crore new note Recovered, ED picked up seven intermediaries
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ईडी अधिकारियों ने अवैध रूप से पुराने नोट बदलवाने वाले ‘ग्राहकों’ के रूप में स्वयं को पेश किया और कथित बिचौलियाें को कमीशन दिया। अधिकारियों ने बताया कि ये कथित बिचौलिये 15 से 35 प्रतिशत के बीच कमीशन कथित रूप से ले रहे थे। ये लोग बैंक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से पुराने नोट बदलने का काम कर रहे थे।

इससे पहले हैदराबाद में पुलिस ने मंगलवार दोपहर में बाइक सवार दो व्यक्तियों के पास से 37 लाख रुपये जब्त किए। ये राशि दो हजार रुपये के नए नोट के रूप में थी। पुलिस ने इस मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। वडोदरा में पुलिस ने स्थानीय कारोबारी के घर से रविवार को छापे के दौरान 13 लाख रुपये के नए नोटों के साथ 19.67 लाख रुपये जब्त किए।

अपराध शाखा के इंस्पेक्टर एमएस वाघेला ने कहा कि शहर में एजवा रोड स्थित कारोबारी के घर पर मारे गए छापे के दौरान बोरे में रखे रुपये बरामद हुए। जबकि, महाराष्ट्र में नवी मुंबई और उल्हासनगर में दो अलग-अलग मामलों में 2000-2000 रुपये के कुल 33 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

इस सिलसिले में नवी मुंबई से दो और उल्हासनगर से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे नोट के स्रोत के बारे में जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

एक अन्य मामले में मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने दो युवकों को 15 लाख 40 हजार के नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें 14 लाख 40 हजार रुपये के दो हजार के नए नोट हैं और एक लाख के सौ-सौ के नोट शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार दोनों युवक कमीशन लेकर पुराने नोटों को बदलने का धंधा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed