फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3.2 earthquake Intensity shocks in Palghar

पालघर में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

Sun, 11 Nov 2018 09:27 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Sun, 11 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
3.2 earthquake Intensity shocks in Palghar
Earthquake
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार शाम को रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप शाम करीब छह बजकर 24 मिनट पर आया। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि सीमांत जनपद में भी रविवार को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा में था। भूकंप से जिले में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार दोपहर 12.37 बजे पिथौरागढ़ जिले भर में भूकंप का तीव्र झटके महसूस हुए। अस्कोट में भूकंप के झटकों से दीवार पर टंगे फोटो फ्रेम गिर गए। भयभीत लोग घरों से निकल आए। धारचूला में दोपहर 12.46 बजे भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी, नाचनी, झूलाघाट, जौलजीबी सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने की सूचना के बाद डीएम सी रविशंकर ने आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी तहसीलों से भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा के अनुसार रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता पांच मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के 29.7 डिग्री उत्तर एवं 80.6 डिग्री पूर्व में भारत-नेपाल सीमा पर 10 किमी की गहराई में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 आंकी गई है। भूकंप के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed