फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2G Scam: Former CAG Vinod Rai Said, I have not spoken to anybody and there are reasons for that

2जी मामले पर पूर्व CAG विनोद राय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'बात नहीं करने के पीछे बहुत से कारण'

Tue, 23 Jan 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
2G Scam: Former CAG Vinod Rai Said, I have not spoken to anybody and there are reasons for that
Vinod Rai

भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक(CAG) विनोद राय ने 2जी मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से भी बात नहीं की और इसके पीछे बहुत सारे कारण थे। आपको बता दें कि 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में हालही में बरी हुए ए राजा ने एक किताब लिखी है, इस किताब का नाम '2जी सागा अनफोल्ड्स' है, जिसमें उन्होंने पूर्व CAG विनोद राय का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन

 


ए राजा ने विनोद राय पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि उनका व्यवहार उस बिल्ली जैसा था जिसने अपनी आंखें बंद कीं और ऐलान कर दिया कि पूरे ब्रह्मांड में अंधेरा है। पूर्व दूरसंचार मंत्री और 2-जी घोटाले में हाल ही में बरी हुए डीएमके नेता ए राजा ने अपनी किताब ‘2जी सागा अनफोल्ड्स-ए राजा’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा था। राजा ने लिखा है कि 2-जी घोटालों के सूत्रधार पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए राजा ने लिखा है कि मनमोहन सिंह को उनके सलाहकारों ने गलत तथ्य पेश किए थे। बावजूद इसके वो चुप्पी साधे रहे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि टेलीकॉम लॉबी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी प्रभाव डाला था। 

ए राजा ने किताब में लिखा है कि तत्कालीन सीएजी विनोद राय ने 1.76 लाख करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सिद्धांत दिया था। इस वजह से वही इस घोटाले का सूत्रधार थे। राजा ने यह भी लिखा है कि उनकी रिपोर्ट कचरा मात्र थी जिसे सर्वसम्मति से कूड़ेदान लायक माना गया है। राजा ने विनोद राय के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।


आपको बता दें कि 2G स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपी बरी हो गए थे। घोटाले में भारत सरकार के खजाने को 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये के नुकसान होने की बात कही गई थी। जिस पर अदालत ने कहा था कि सीबीआई इस मामले में दोषियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed