फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 september big and important news updates on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 28 Sep 2019 07:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 Sep 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
28 september big and important news updates on amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


शिवसेना आज करेगी प्रत्याशियों के नाम पर विचार, तय हो सकता है भाजपा से गठबंधन का भविष्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नहीं बन पा रही सहमति के बीच शिवसेना ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से बुलाई गई शीर्ष नेताओं की इस बैठक में शिवसेना 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का भविष्य तय कर सकती है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान की धमकी और हिंसा के बीच अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज

अमेरिका और तालिबान में शांति वार्ता टूटने के बाद बढ़ी हिंसा के बीच अफगानिस्तान में शनिवार को करीब 96 लाख मतदाता देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान में भाग लेंगे। तालिबान ने मतदान प्रक्रिया से लोगों को दूर रहने की धमकी दी है। इसके बावजूद लाखों लोगों के नए राष्ट्रपति चुनने के लिए होने वाले मतदान में शामिल होने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस आज करेगी दोनों प्रत्याशियों का एलान

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से उपचुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सुधीर फिलहाल दिल्ली में हैं। ऐन वक्त पर सुधीर के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद हाईकमान पशोपेश में है। चुनाव न लड़ने के लिए सुधीर ने प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

अब नहीं रोना होगा दिल्लीवालों को 'प्याज के आंसू', आज से मिलने लगेगी सस्ती

दिल्ली सरकार सस्ती दरों पर प्याज बेचने जा रही है। हर व्यक्ति 23.90 रुपये किलो की दर से अधिकतम पांच किलो प्याज खरीद सकता है। यह सुविधा दिल्ली की 400 राशन दुकानों और 70 मोबाइल वैन के जरिए मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर दिल्ली सचिवालय से पहली मोबाइल वैन को रवाना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

नारद स्टिंग मामला: सीबीआई के सामने आज पेश हो सकते हैं भाजपा नेता मुकुल रॉय

नारद स्टिंग मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय शुक्रवार को सीबीआई के सामने उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने इसकी वजह पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं को बताया है। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में पूछताछ के लिए रॉय को समन भेजा है। रॉय को शनिवार को जांच दल के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed