{"_id":"5ded2c8f8ebc3e1bb839b4f2","slug":"27-iit-students-commit-suicide-in-five-years-revealed-in-rti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में आईआईटी के 27 छात्रों ने की आत्महत्या, आरटीआई में हुआ खुलासा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच साल में आईआईटी के 27 छात्रों ने की आत्महत्या, आरटीआई में हुआ खुलासा
Mon, 09 Dec 2019 06:44 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
IIT Madras
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच वर्षों में देशभर के 10 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के 27 छात्रों ने आत्महत्या की। सूचना का अधिकार (आरटीआई) से मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के अंतर्गत आने वाले उच्च शिक्षा विभाग ने आईआईटी के छात्रों की खुदकुशी से जुड़ा यह आंकड़ा उपलब्ध कराया है। छात्रों की खुदकुशी के मामले में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर है। आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर के मुताबिक, 2014 से 2019 के बीच बीते पांच सालों में आईआईटी मद्रास के सात छात्रों ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर के पांच छात्रों के अलावा आईआईटी दिल्ली और हैदराबाद के तीन-तीन छात्रों ने इस अवधि के दौरान खुदकुशी की। जबकि, आईआईटी मुंबई, गुवाहाटी और रुड़की में इस तरह के दो-दो मामले सामने आए। आईआईटी (बीएचयू), आईआईटी धनबाद और आईआईटी कानपुर के एक-एक छात्रों ने आत्महत्या की। इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों ने किन वजहों से आत्महत्या की, इसकी शिक्षा विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन