{"_id":"5de85f998ebc3e54807c4f2c","slug":"264-fishermen-stranded-in-arabian-sea-rescued-by-indian-coast-guard-with-the-help-of-merchant-ships","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तटरक्षक बल ने व्यापारी जहाजों की सहायता से बचाए अरब सागर में फंसे 264 मछुआरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय तटरक्षक बल ने व्यापारी जहाजों की सहायता से बचाए अरब सागर में फंसे 264 मछुआरे
Thu, 05 Dec 2019 10:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
मछुआरों को बचाता भारतीय तटरक्षक बल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को अरब सागर में खराब स्थितियों में फंसे 264 मछुआरों को बचा लिया। तटरक्षक बल ने इस बचाव मिशन में व्यापारी जहाजों की मदद ली। तमिलनाडु मत्स्य प्राधिकरण कोलाचल से तटरक्षक बल को संदेश मिला कि गोवा से पश्चिम की ओर 250 समुद्री मील की दूरी पर 50 नाव फंसी हुई हैं। इसके बाद बल ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जाल एक्टिवेट कर इन मछुआरों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि तटरक्षक बल को संकटकालीन संदेश तीन दिसंबर को मिला। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कुल सात व्यापारिक जहाज ने तटरक्षक केंद्र को जवाब दिया और उनसे अनुरोध किया कि वह आईसीजी जहाजों के वहा पहुंचने तक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
जिसके परिणामस्वरूप भारतीय व्यापारिक जहाज नवधेनू पूर्णा ने 86 मछुआरों के सात आईएफबी और जापानी वेसल एमवी टोवाडा ने 34 मछुआरों को समुद्र में फंसी हुई नाव से बचाया। भारतीय तटरक्षबल बल के अनुरोध पर समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने पांच और व्यापारिक जहाज को भेजा जिन्होंने बचाव कार्य में सहयोग दिया और 264 मछुआरों को बचाया जा सका।
मछुआरों को खाना और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जा रही है और जानकारी के अनुसार सभी स्वस्थ है। वर्तमान में भारतीय तटरक्षक का जहाज समुद्र प्रहरी, सावित्रीबाई फुले, अमल और अपूर्वा सी-एयर समन्वित संचालन के लिए तटरक्षक डॉर्नियर एयरक्राफ्ट के साथ समुद्र में चल रहे बचाव अभियान को बढ़ा रहे हैं।
आठ तटरक्षक जहाजों को काम सौंपा गया है और दिन के दौरान तीन डोर्नियर ने उड़ान भरी। 30 नवंबर को तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के मुंबई में स्थित ऑपरेशन सेंटर ने समुद्र में मौसम की निगरानी के दौरान सभी हितधारकों के लिए समुद्र के मध्य और दक्षिणपूर्वी अरब सागर में मौसम की चेतावनी जारी की और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू की जिसमें संबंधित तटीय राज्यों और अन्य हितधारकों को दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है।