{"_id":"58e96c3e4f1c1b1a205b64f9","slug":"26-projects-of-2154-crores-for-cleaning-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गंगा' सफाई के लिए 2154 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'गंगा' सफाई के लिए 2154 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Apr 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
केंद्र के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय गंगा सफाई मिशन ने 2154.28 करोड़ रुपये के 26 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य गंगा नदी में प्रदूषण को कम करना है। प्रोजेक्ट के तहत एनएमसीजी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में सीवेज नेटवर्क का विकास करेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह 188 मिलियन लिटर प्रतिदिन की क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट तैयार करेगा और राज्यों में 13 नए एसटीपी बनाएगा। एनएमसीजी दिल्ली, हरिद्वार और वृंदावन में मौजूदा तीन 596 मिलियन लिटर प्रतिदिन की क्षमता वाले एसटीपी को पुनर्स्थापित करेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उत्तराखंड में 30 मिलियन लिटर प्रतिदिन की क्षमता वाले 5 एसटीपी में सुधार करेगा। इसके अलावा मिशन ने दिल्ली, हरिद्वार और पटना में 145 किलोमीटर की लंबाई वाले सीवेज नेटवर्क की पांच परियोजनाएं बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन