फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 January Republic Day Beating Retreat All Indian Tunes Vijay Chowk Raisina Hill Defence Ministry

Republic Day: अब संगीत की धुनें पूरी तरह स्वदेशी; विजय चौक के बीटिंग रिट्रीट पर रक्षा मंत्रालय ने कही यह बात

Thu, 11 Jan 2024 03:37 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 11 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कर्तव्य पथ और रायसीना हिल्स पर आयोजित होता है। विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ राजकीय कार्यक्रम का भव्य और संगीतमय समापन होता है। इस बार विजय चौक पर बजाई जाने वाली संगीत की धुनें पूरी तरह स्वदेशी होंगी।

विज्ञापन
26 January Republic Day Beating Retreat All Indian Tunes Vijay Chowk Raisina Hill Defence Ministry
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के गणतंत्र बनने का जश्न इस बार 75वें साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य राजकीय समारोह के दौरान बजने वाला संगीत इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का मुख्य आकर्षण होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह 26 जनवरी की परेड से तीन दिन बाद होता है। सरकार के मुताबिक इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह में संगीत की धुनें रोमांचिक करेंगी। खास बात ये कि सभी धुनें स्वदेशी ही होंगी। यानी भारत में कंपोज म्यूजिक और सैनिकों की देशभक्ति का रंग सिर चढ़कर बोलेगा।
विज्ञापन


75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय संगीत की धुनें
रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और झांकियों का प्रदर्शन होगा। सरकार के मुताबिक 29 जनवरी की शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह समाप्त होता है। सरकार ने कहा कि इस साल 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन समारोह- बीटिंग रिट्रट में शामिल होने वाले तमाम सुरक्षाबल भारत में कंपोज की गई म्यूजिक की धुनें बजाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य मेहमान होंगे शामिल
सरकार ने कहा कि राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल पर इस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य गणमान्य मेहमान भी मौजूद रहेंगे। 29 जनवरी की शाम विजय चौक पर आयोजित 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह में संगीत की सभी धुनें भारतीय ही होंगी। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड में शामिल जवान संगीत की धुनों के साथ देशभक्ति का ज्वार पैदा करेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले कर्तव्य पथ पर परेड के लिए चुनी गई झांकियों को लेकर भी बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed