फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   250 Dalits threaten to convert to Islam in Aligarh

अलीगढ में 250 दलितों ने किया इस्लाम धर्म अपनाने का एलान

Mon, 22 May 2017 05:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अलीगढ
ब्यूरो/अमर उजाला,अलीगढ Updated Mon, 22 May 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
250 Dalits threaten to convert to Islam in Aligarh
लोधा थाना क्षेत्र में 16 मई को नाली निर्माण को लेकर हुए जातीय संघर्ष के बाद गांव केशोपुर जोफरी के दलित परिवारों ने इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान कर दिया है। दलितों का कहना है कि पुलिस ने उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की है। गांव पहुंचे एसडीएम कोल सहित अन्य अधिकारियों ने दलितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। गांव में तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन


रविवार को दलितों ने गांव के ही तालाब में देवी देवताओं की मूर्तियों एवं कैलेंडरों को रख कर प्रदर्शन किया। दलितों का कहना था कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ, तो वे इस्लाम धर्म अपना लेंगे। दोपहर के समय कई घंटों तक प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन


दलितों ने बताया कि 16 मई को गांव में ही एक नाली बनाने को लेकर उनका सवर्ण समुदाय के लोगों से विवाद हो गया था। नाली जानबूझ कर उनके घर, मंदिर की ओर निकाली जा रही है, जिसका विरोध करने पर सवर्ण समुदाय के लोगों ने उनके घरों में घुस कर मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उन पर ही छेड़खानी की धारा लगा दी। वहीं सवर्ण पक्ष का आरोप था कि गालीगलौज और मारपीट की शुरुआत दलित पक्ष की ओर से हुई है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम कोल डा. पंकज वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और दलितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और अपनी बात पर अडिग रहे। 


 

प्रशासन का तर्क, गलती दोनों पक्षों की 

250 Dalits threaten to convert to Islam in Aligarh
प्रशासन का कहना है कि नाली खोदने वाले पक्ष ने दलितों की बस्ती की ओर नाली खोद दी, जो उचित नहीं था। वहीं दलितों ने इसकी शिकायत पुलिस, 100 नंबर या जिला प्रशासन से करने की जगह खुद ही कानून हाथ में लिया। 


किसी भी हाल में शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। धर्म परिवर्तन के ऐलान को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। कुछ लोग मामले को शांत नहीं होने देना चाहते हैं। दलित पक्ष की ओर से धारा 354 हटाने की मांग पर रविवार को प्रदर्शन किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे सीओ इस बाबत निर्णय करेंगे। दलितों से कहा गया है कि वह अपने साक्ष्य सीओ के समक्ष प्रस्तुत करें, तभी धारा हटाई जा सकती है। धरना प्रदर्शन किसी समस्या का समाधान नहीं है।
- डा. पंकज वर्मा, एसडीएम कोल


दलित समाज के कुछ लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान किया है। पुलिस कार्रवाई में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जो दोषी हैं, सिर्फ  उन्हीं पर कार्यवाही हो रही है। 
- अनिल कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed