{"_id":"5de1fdce8ebc3e54c548ffe4","slug":"25-year-old-student-pursuing-computer-science-from-california-shot-dead-by-unidentified-assailant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस
Sat, 30 Nov 2019 10:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक सुदेश भट (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन बर्नारडिनो की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 25 साल के छात्र की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। छात्र की पहचान अभिषेक सुदेश भट के तौर पर हुई है। वह एक मोटल में पार्ट टाइम नौकरी करता था।
विज्ञापन
छात्र पर उस समय हमला हुआ जब वह काम से घर लौट रहा था। उसके परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें हमले के मकसद और हमलावर की पहचान के बारे में नहीं पता है। सुदेश चंद के बेटे अभिषेक का शव सैन बर्नारडिनो अस्पताल की मोर्चरी में है। सुदेश चंद एक योग गुरू हैं और मैसूर के कुवेम्पुनगर में श्री उपनिषद योग सेंटर ट्रस्ट चलाते हैं।
विज्ञापन
Karnataka: Family in mourning of Abhishek Bhat, a 25-year-old student from Mysuru who was shot dead by an unidentified assailant in San Bernardino, California on October 28. #USA pic.twitter.com/8f2hkTtnub
— ANI (@ANI) November 30, 2019
विज्ञापन
परिवार को अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास से आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। सुदेश पिछले 16 सालों से योग केंद्र चला रहे हैं। अभिषेक के कजिन श्रीवत्स ने कहा कि उसने दो साल पहले अमेरिका जाने से पहले मैसूर के विद्या विकास इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
श्रीवत्स ने कहा कि अभिषेक के एक दोस्त ने परिवार को बताया कि एक हमलावर ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह दोस्त मृतक के साथ उसी मोटल में काम करता था। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि मोटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर कैद हो गया है और अमेरिकी पुलिस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अभिषेक के माता-पिता से बात की है। फेसबुक पर अभिषेक ने लिखा था कि उसे कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के बर्नारडिनो कॉलेज ऑफ नेचुरल साइंसिस में डॉक्टर अर्नेस्टो गोमेज के सहायक के रूप में 31 अक्तूबर से नियुक्त किया गया है।