{"_id":"57b69ff24f1c1b705e6ec3eb","slug":"25-policemen-suspends-in-bihar-s-gopalganj-spurious-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार जहरीली शराब से मौतः 25 पुलिस वाले सस्पेंड, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार जहरीली शराब से मौतः 25 पुलिस वाले सस्पेंड, 6 गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब से मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गोपालगंज की जहरीली शराब मामले में 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि जहरीली शराब के पीने का मामला सोमवार रात का है जिसमें पहली मौत मंगलवार सुबह हुई और उसके बाद मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हादसे के बाद सवालों में घेरे में हैं। लेकिन नीतीश ने इस पर खासी नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे जुड़े हर व्यक्ति पर नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नीतीश ने यह भी कहा कि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि गोपालगंज में मौत की वजह क्या हैं लेकिन अगर मामला जहरीली शराब से जुड़ा निकला तो दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
लगातार हो रही है छापेमारी
nitish kumar
- फोटो : ani
हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें एक व्यक्ति की आखों से खून बहते देखा गया था जोकि जहरीली शराब पीने से ही होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हादसे के बाद से ही लगातार छापेमारी की जा रही है। नीतीश की पूर्ण शराबबंदी पर बीजेपी ने कहा है कि बैन तब काम करता है जब वहां (बिहार) कोई कानून हो।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के खजूरबानी इलाके की एक अवैध शराब भट्ठी से कई लोगों ने शराब पी थी और दोपहर के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के खजूरबानी इलाके की एक अवैध शराब भट्ठी से कई लोगों ने शराब पी थी और दोपहर के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी थी।