{"_id":"581db2ca4f1c1b903b435edc","slug":"25-ngos-denied-foreign-donation-permits-for-anti-national-activities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 एनजीओ के विदेशों से चंदा जुटाने पर पाबंदी, एफसीआरए पंजीकरण रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
25 एनजीओ के विदेशों से चंदा जुटाने पर पाबंदी, एफसीआरए पंजीकरण रद्द
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 25 एनजीओ को कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उन्हें एफसीआरए पंजीकरण देने से मना कर दिया है। पंजीकरण में जरूरी जानकारी न मुहैया करा पाने के कारण 11 हजार एनजीओ की मान्यता रद्द कर दी गई है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 25 एनजीओ विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के प्रावधानों के विपरीत काम कर रही थीं, वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थीं, इसलिए उनकी मान्यता रद्द कर दी गई।
मंत्रालय के मुताबिक उन 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद्द किया गया है, जिन्होंने 30 जून तक एफसीआरए के तहत रजिस्ट्रेशन रिन्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। इस प्रकार वे विदेशी चंदा नहीं ले सकेंगी। उनके पंजीकरण की वैधता एक नवंबर, 2016 से तक ही है। सूची में करीब 50 अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और संस्थान जैसे भारतीय सांख्यिकी संस्थान और समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले प्रतिष्ठित एनजीओ भी शामिल हैं।

Trending Videos
जरूरी जानकारियां मुहैया न कराने पर पंजीकरण रद्द
मंत्रालय के मुताबिक अधूरे दस्तावेज देने या दस्तावेज नहीं जमा करने के कारण 1736 मामलों में एफसीआरए लाइसेंस रिन्यू के आवेदन बंद कर दिये गए हैं।
जिन पर कार्यवाई हुई है, उनमें रामकृष्ण मिशन, माता अमृतानंदमयी मठ, कृष्णमूर्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया की शाखाएं भी शामिल हैं।
मंत्रालय को कुल 16,491 आवेदन एफसीआरए पंजीकरण के रिन्यू के लिए मिले थे जिनमें से 14,739 को रिन्यू करने की मंजूरी मिल चुकी है।