फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 June 2026 Major Events

आज के दिन: विदेश मंत्री के दक्षिण कोरिया दौरे का आखिरी दिन, महिला टी20 विश्वकप में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला

Thu, 25 Jun 2026 06:05 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2026 06:05 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 25 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
25  June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 25 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के दक्षिण कोरिया दौरे का आज आखिरी दिन है। महिला टी20 विश्वकप में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है।

विज्ञापन
Trending Videos

विदेश मंत्री की दक्षिण कोरिया की यात्रा

विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इसके साथ ही वह गुरुवार को जेजू में 'शांति और समृद्धि के लिए जेजू फोरम' में मुख्य भाषण भी देंगे। उन्होंने अपने दौरे में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रीचो ह्यून से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। दोनों देशों ने स्टार्टअप, फिनटेक और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने तथा पश्चिम एशिया के आर्थिक प्रभावों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रोहतक दौरा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को रोहतक (हरियाणा) के दौरे पर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा आपातकाल की बरसी (काला दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निर्धारित है।

विज्ञापन

गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक 

भारत 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत गुरुवार को गुरुग्राम, हरियाणा में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आएंगे। भारत की यह चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता है, इससे पहले वह 2012, 2016 और 2021 में भी इस अध्यक्षता का हिस्सा रह चुका है।

आज ही के दिन लगा था आपातकाल 

25 जून 1975 के दिन देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच देश में 21 महीने तक आपातकाल लगाया गया।

सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने उतरेगा भारत

महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-1 के मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन उसे पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इस मैच में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता-2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह
केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता-2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को दोपहर 3 बजे से जीएमसी बालायोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed