फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 dignitaries will be honored on the birthday of Atal Bihari

अटल बिहारी के जन्मदिवस पर 25 विभूतियां होंगी सम्मानित, संसद भवन में समारोह

Sat, 22 Dec 2018 03:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 22 Dec 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
25 dignitaries will be honored on the birthday of Atal Bihari

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 20 विभूतियों को पंचम अटल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी संस्था वैभव वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सोसाइटी व अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में सभी विभूतियों को अटल के जन्मदिवस पर 24 दिसंबर को संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष सभागार में सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष व अटल सम्मान समारोह के आयोजक भुवनेश सिंघल ने बताया कि इस आयोजन में अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित अटल सम्मान विभिन्न श्रेणियों में देश के ऐसे अत्यंत प्रतिष्ठित महानुभावों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में होती है तथा जिनके माध्यम से लाखों लोगों तक अटल बिहारी की विचारधारा को सरलता से पहुंचाया जा सकता है। 
विज्ञापन


साथ ही कुछ ऐसे लोगों को भी यह सम्मान दिया जाएगा जो राष्ट्र की उन्नति के सहायक होकर भी गुमनामी में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर अटल पर आधारित जीवन वृतचित्र का प्रसारण भी किया जाएगा और उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक स्मृतियां अटल हैं का लोकार्पण किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा सम्मान 

मेजर जनरल एसपी सिन्हा को अटल शौर्य शिखर सम्मान, पद्मश्री श्रीधर पराड़कर को अटल साहित्य शिखर सम्मान, जितेंद्र महाराज को अटल नृत्य निष्णात शिखर सम्मान, नवल किशोर महाराज को अटल विश्व विभूति शिखर सम्मान, ध्रुपद गायक एवं पद्मश्री फैयाज वसीफुद्दीन डागर को अटल स्वर साधक शिखर सम्मान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय को अटल राष्ट्रीय शिखर सम्मान, रामशरण गौड़, चेयरमैन दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को अटल कला कीर्ति सम्मान, यूपी के हार्ट सर्जन डॉ. राकेश कुमार वर्मा को अटल आरोग्य शिखर सम्मान, प्रियंका वर्मा एवं एसएस कारगवाल को संयुक्त रूप से अटल समाज संवर्धन शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

इसी प्रकार कानपुर के राजा दिवाकर को अटल समाज शिखर सम्मान, त्रिलोचन सिंह को अटल विभूति शिखर सम्मान, ऋषिकेश के कौस्तुभ सिंह को अटल चिकित्सकीय शिक्षा एवं शोध सम्मान, सौरभ मालवीय को अटल संवाद शिखर सम्मान, श्वेता को अटल विदुषी शिखर सम्मान, रेशमा एच. सिंह को अटल कल्याणी शिखर सम्मान, सुशील तायल को अटल धर्मसेवी शिखर सम्मान, पुष्पराज व एमए खान को अटल सद्भावना शिखर सम्मान, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को अटल चिकित्सा शिखर सम्मान, सचींद्र नाथ पांडेय को अटल नक्षत्र शिखर सम्मान व सुमित सिंह को अटल संवाद शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed