फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2420 Sikh pilgrims visit Pakistan for Guru Nanak Jayanti

MHA: गुरु पर्व के लिए पाकिस्तान गए 2420 सिख तीर्थयात्री, प्रमुख धार्मिक स्थलों की श्रद्धालुओं ने की यात्रा

Tue, 08 Nov 2022 09:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का दौरा करने वाले तीर्थयात्रियों में 429 भारतीय नागरिक और चार ओसीआई कार्डधारक शामिल थे। सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर वापस लौट गए हैं।

विज्ञापन
2420 Sikh pilgrims visit Pakistan for Guru Nanak Jayanti
सिख श्रद्धालु (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को जानकारी दी कि कुल 2,420 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों में गुरु नानक जंयती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा की है। इसके अलावा 433 तीर्थयात्रियों ने मंगलवार को आईसीपी डेरा बाबा नानक, अमृतसर के जरिए पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का दौरा करने वाले तीर्थयात्रियों में 429 भारतीय नागरिक और चार ओसीआई कार्डधारक शामिल थे। सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर वापस लौट गए हैं। 
विज्ञापन


2420  सिख तीर्थयात्रियों को वाघा-अटारी सीमा से ननकाना साहिब, सच्चा सौदा आदि प्रमुख जगहों पर जाने के लिए 6 से 15 नवंबर तक दस दिन का पाकिस्तानी तीर्थयात्री वीजा जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि ये तीर्थयात्री मुख्य रूप से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी), हरियाणा यात्री सिख जत्था, सुखमनी साहब सेवा सोसायटी हरियाणा सहित विभिन्न सिख संगठनों के बैनर तले पाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों के 15 नवंबर तक भारत लौटने का कार्यक्रम है। 

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा गुरु पर्व को विशेष महत्व दिया है और उसी भावना के साथ गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए एक आसान और आरामदायक यात्रा के लिए सभी व्यवस्था की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर मंत्रालय ने गुरु पर्व के अवसर पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की ननकाना साहिब यात्रा की सुविधा प्रदान की है। 


एसजीपीसी के पूर्व सदस्य मास्टर प्रीत सिंह बसैर, डीएसजीएमसी सदस्य दलजीत सिंह, हरियाणा यात्री सिख जत्थे से शरणजीत सिंह ग्रोवर, सिख यात्री जम्मू के शमशेर सिंह, हरियाणा सुखमनी साहब सेवा सोसायटी के गरदीप सिंह समेत विभिन्न सिख संगठनों के प्रमुख नेता गुरु पर्व जत्थे का हिस्सा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed