फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2400 kg MD Drug Seizure Case: Mumbai cops attach properties worth Rs 19.58 cr of prime accused

2400Kg MD Drug Seizure Case: मुंबई पुलिस ने ड्रग जब्ती मामले के मुख्य आरोपी की 19.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Wed, 02 Nov 2022 11:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Nov 2022 11:53 PM IST
सार

एएनसी के अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में उपनगरीय दहिसर में एक ऊंची इमारत में स्थित दो फ्लैट और नौ वाणिज्यिक इकाइयां शामिल हैं। मुख्य आरोपी के परिवार के सदस्यों के नाम से संचालित 1.14 करोड़ रुपये के छह बैंक खाते भी कुर्क किए गए हैं।

विज्ञापन
2400 kg MD Drug Seizure Case: Mumbai cops attach properties worth Rs 19.58 cr of prime accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बुधवार को 2,400 किलोग्राम एमडी ड्रग जब्ती मामले में मुख्य आरोपी की 19.58 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस मामले में इस साल की शुरुआत में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 


अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में उपनगरीय दहिसर में एक ऊंची इमारत में स्थित दो फ्लैट और नौ वाणिज्यिक इकाइयां शामिल हैं। मुख्य आरोपी के परिवार के सदस्यों के नाम से संचालित 1.14 करोड़ रुपये के छह बैंक खाते भी कुर्क किए गए हैं। एएनसी के अधिकारी ने कहा कि "हमने उनकी संपत्ति कुर्क कर ली है और राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।"

विज्ञापन


इस मामले का मुख्य आरोपी रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर है, जिसे ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने कारखाने में निर्मित मेफेड्रोन बेचने के आरोप में मार्च और जून के बीच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर सिंथेटिक उत्तेजक के निर्माण के लिए गुजरात में एक दवा इकाई स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मुंबई के पालघर जिले के नालासोपारा में कई छापे मारे थे और गुजरात के भरूच में एक कारखाने का भी भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अगस्त में भरूच स्थित कारखाने से 1,200 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया था, जिसका इस्तेमाल मेफेड्रोन या एमडी बनाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने पहले कहा था कि इस बरामदगी से कुल नशीले मादक पदार्थों की जब्ती की मात्रा 2,400 किलोग्राम हो गई है, जिसकी कीमत 4,853 करोड़ रुपये है। अगस्त में एएनसी ने मुंबई से 701 किलोग्राम एमडी ड्रग जब्त किया था और इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान एएनसी को भरूच कारखाने का पता चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed