फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 year old Shahnaz Khan is the youngest and MBBS Sarpanch of Rajasthan Bharatpur district

ये हैं भरतपुर की सबसे युवा और MBBS सरपंच शहनाज खान, इस वजह से लड़ा चुनाव

Tue, 20 Mar 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
24 year old Shahnaz Khan is the youngest and MBBS Sarpanch of Rajasthan Bharatpur district
शहनाज खान

राजस्थान के भरतपुर जिले के गरहाजन गांव की कमां पंचायत से शहनाज खान सबसे युवा और पहली एमबीबीएस सरपंच बन गई हैं। 24 साल की खान को सरपंच के चुनाव में 195 वोटों से जीत हासिल हुई है। जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। मेरी प्राथमिकताएं लड़कियों की पढ़ाई और स्वच्छता होंगी। मैं लड़कियों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहती हूं कि किन-किन तरीकों से शिक्षा हमारी मदद करती है। शहनाज से पहले उनके दादा गांव के सरपंच थे।

विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में गरहाजन गांव में होने वाले चुनाव रद्द कर दिए गए थे क्योंकि शहनाज के दादा पर चुनाव के दौरान झूठे शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र देने का आरोप लगा था। इस वजह से उन्होंने इस बार खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। राजस्थान में सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक होता है। खान का ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। उनके दादा पिछले 55 सालों से गांव के सरपंच रहे हैं जबकि उनके पिता गांव के मुखिया हैं। वहीं उनकी मां विधायक हैं।
विज्ञापन


शहनाज ने कहा कि लोग अभी भी अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजते हैं और इसलिए मैं लड़कियों को शिक्षा देने के लिए काम करना चाहती हूं। यह उन सभी पैरैंट्स के लिए उदाहरण होगा जो अपनी बेटियों की पढ़ाई को नजरअंदाज कर देते हैं। खान फिलहाल उत्तर प्रदेश के तीर्थांकर महावीर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं जहां उनका आखिरी साल चल रहा है। 24 साल की सरपंच ने अपनी ज्यादातर पढ़ाई गुरुग्राम के श्रीराम स्कूल से और 12वीं मारुती कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed