फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 naxal Killed In Major Encounter In Odisha

आंध्र-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में 24 नक्सली ढेर, एक कमांडो शहीद

Tue, 25 Oct 2016 04:46 AM IST
एजेंसी/मलकानगिरि (ओडिशा)
एजेंसी/मलकानगिरि (ओडिशा) Updated Tue, 25 Oct 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
24 naxal Killed In Major Encounter In Odisha
- फोटो : demo pic

आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 24 नक्सली मारे गए। इनमें दो शीर्ष नक्सली नेता के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मुठभेड़ में आंध्र प्रदेश के प्रमुख नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड का एक कमांडो शहीद हो गया, जबकि एक अन्य कमांडो घायल हुआ है। 

विज्ञापन


मलकानगिरि के एसपी मित्रभानु महापात्र ने बताया कि ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थिति चित्राकोंडा इलाके में ओडिशा पुलिस और ग्रेहाउंड की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही थी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 24 नक्सली मारे गए। इनमें शीर्ष नक्सली नेता गजराला रवि उर्फ उदय और चालपति के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


मारे जाने वालों में शीर्ष नक्सली नेता रामकृष्णा के बेटे मुन्ना के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। मुठभेड़ सोमवार सुबह हुई। मारे गए नक्सलियों में कुछ महिला नक्सली भी शामिल हैं।  पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से चार एके-47 राइफल बरामद की है। यहां नक्सलियों के छिपने के एक ठिकाने का भी पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed