फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 Indians facing CBI probe in overseas scandal, Govt said in Rajya sabha

विदेश भागे घोटालों में सीबीआई जांच का सामना कर रहे 24 भारतीय

Fri, 28 Jun 2019 06:19 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
24 Indians facing CBI probe in overseas scandal, Govt said in Rajya sabha
घोटाला (सांकेतिक तस्वीर)

पिछले तीन साल के अंदर देश में बैंकों के साथ वित्तीय घोटालेबाजी करने के लिए सीबीआई जांच के निशाने पर आए 24 भारतीय विदेशों में रह रहे हैं। यह जानकारी सरकार की तरफ से गुरुवार को संसद में दी गई। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

मुरलीधरन ने कहा कि सीबीआई इन सभी को देश में मुकदमों का सामना करने के लिए वापस लाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रत्यर्पण आग्रह जारी कराए जा रहे हैं। मुरलीधरन ने कहा कि सीबीआई की तरफ से 1 जनवरी, 2016 से इस साल 31 मई तक दर्ज किए गए मामलों में से अभी तक 5 आरोपियों के प्रत्यर्पण आग्रह उन्हें शरण देने वाले देशों को भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन

 

मुरलीधरन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हवाले से बताया कि यह जांच एजेंसी भी 28 ऐसे भारतीयों की जांच कर रही है, जो विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। इनमें से कुछ पहले से ही विदेश में रहते हैं और बाकी एजेंसी की तरफ से जांच शुरू करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इनमें से 25 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि 14 के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम-2018 (फेओआ) के तहत 7 लोगों और मनी लान्ड्रिंग अधिनियम के तहत 3 लोगों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed