फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   24 hour parole for prisoner in uttar pradesh

अब कैदियों को 24 घंटे की पेरोल दे सकेंगे डीएम, यूपी में बनी 12 नई जेल

Sun, 28 Aug 2016 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Sun, 28 Aug 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
24 hour parole for prisoner in uttar pradesh
डेमो पिक
 किसी कैदी के परिजन की मृत्यु होने पर उसे 24 घंटे के लिए पेरोल डीएम भी दे सकेंगे। प्रदेश के जेल राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने वेडिंग इंडिया प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद आगरा में नई व्यवस्था की जानकारी दी। जेल राज्यमंत्री ने कहा कि क्षमता से ज्यादा कैदियों की समस्या सुलझाने के लिए प्रदेश में नई जेलें बनवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


राजवंशी ने कहा कि अब तक 12 नई जेल बन चुकी हैं। जिन जिलों ने जगह उपलब्ध करा दी, वहां नई जेल बनाने की शुरुआत की जाएगी। एक सवाल के जवाब में जेल राज्यमंत्री राजवंशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जेलों में किसी तरह का कोई गैंगवार नहीं हो रहा है। जेल में सजा काटने के दौरान कैदी मानसिक अवसाद और तनाव होने पर विचलित होकर एक दूसरे से लड़ झगड़ते हैं।
विज्ञापन


 यूपी की जेलों में किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। राजवंशी ने कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शनी में शामिल करने की सराहना की और कहा कि शासन स्तर पर कैदियों के हुनर को प्रोत्साहित करने और बाजार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed