{"_id":"6009d7718ebc3e2e550655fd","slug":"23-indian-ships-stranded-at-chinese-port-for-seven-months-landed-at-kochi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चीनी बंदरगाह पर सात महीने से फंसे 23 भारतीय कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चीनी बंदरगाह पर सात महीने से फंसे 23 भारतीय कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे
Fri, 22 Jan 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने से चीनी बंदरगाह पर फंसे हुए एमवी जग आनंद जहाज पर सवार 23 भारतीय बुधवार को भारत के कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
एमवी जग आनंद में सवार 23 लोगों को चीनी अधिकारियों ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों को लेकर कथित तौर पर चालक दल को बदलने या उन्हें लंगर डालने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, नाविकों के दो यूनियनों- नेशनल यूनियन ऑफ सीफेरर्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) और मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने मिलकर उन्हें वापस घर लाने के लिए कई विकल्प तलाशे थे। एनयूएसआई के महासचिव-सह-कोषाध्यक्ष अब्दुल गनी वाई सेरांग ने कहा कि एनयूएसआई को खुशी है कि भारतीय नाविक कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गए।
विज्ञापन