फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23.39 pc pay rise for AP govt staff, retirement age up by 2 years

आंध्र प्रदेश: सीएम जगन का कर्मचारियों को दोहरा तोहफा, वेतन में बढ़ोतरी के साथ सेवानिवृत्ति की उम्र भी दो साल बढ़ाई 

Fri, 07 Jan 2022 08:35 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 Jan 2022 08:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जगनमोहन ने इस साल 30 जून तक कर्मचारियों के विभिन्न अन्य लंबित मुद्दों को हल करने की समयसीमा भी निर्धारित की है।

विज्ञापन
23.39 pc pay rise for AP govt staff, retirement age up by 2 years
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों को दोहरी खुशखबरी दी। सरकार ने 23.29 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की, साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी। मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न कर्मचारी संघों के नेताओं के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय आधिकारिक समिति द्वारा की गई सिफारिशों को खारिज करते हुए वेतन संशोधन की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रति वर्ष 10,247 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा
मुख्यमंत्री ने इस साल 30 जून तक कर्मचारियों के विभिन्न अन्य लंबित मुद्दों को हल करने की समयसीमा भी निर्धारित की है। सीएम जगन ने कर्मचारी संघों को बताया कि वेतन संशोधन 1 जुलाई 2018 से प्रभावी होगा, जबकि मौद्रिक लाभों का भुगतान 1 अप्रैल 2020 से किया जाएगा। बढ़े हुए वेतनमान के साथ नया वेतन 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा, जिसमें अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। वेतन संशोधन से सरकार पर प्रति वर्ष 10,247 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई अन्य राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश अपने कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को अपनाएगा। बढ़ी हुई सेवानिवृत्ति की आयु एक जनवरी 2022 से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संघों से कहा कि बकाया डीए की किस्त का भुगतान जनवरी के वेतन के साथ किया जाएगा। साथ ही भविष्य निधि, बीमा, अवकाश नकदीकरण और अन्य जैसे लंबित भुगतानों को अप्रैल तक पूरी तरह से मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed