फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22-year-old youth drowned in Tumkur lake while posing for TikTok video application

टिकटॉक वीडियो बनाते समय 22 साल का युवक झील में डूबा, मौत

Fri, 12 Jul 2019 08:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 12 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
22-year-old youth drowned in Tumkur lake while posing for TikTok video application
टिकटॉक वीडियो बनाते समय एक युवक डूबा - फोटो : ANI

हैदराबाद में 22 साल का एक युवक झील में डूब गया। वह यहां पर टिकटॉक के लिए एक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। यह बात पुलिस ने बताई। यह घटना मंगलवार शाम को घटित हुई लेकिन इसके बारे में गुरुवार को पता चला जब पेट बशीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके वीडियो जब्त की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का रहने वाला नरसिम्हा मंगलवार को अपने कजिन प्रशांत के घर कुतबुल्लापुर ब्लॉक के दुलापल्ली गांव पहुंचा था। दोनों पास की तुमकुर झील में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए पहुंचे। जिसे वह बाद में टिकटॉक पर अपलोड करना चाहते थे। दोनों झील के अंदर पहुंचे और उन्होंने झील के अंदर डांस करते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दी। बाद में प्रशांत झील के किनारे आ गया और नरसिम्हा की झील में डांस करते हुए वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पेट बशीराबाद पुलिस इंस्पेक्टर एम महेश ने कहा, 'एक मिनट बाद नरसिम्हा पानी में थोड़ी और गहराई में चला गया लेकिन उसने पानी के अंदर खाई को नहीं देखा। वह खाई में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था।' झील में नरसिम्हा को डूबते हुए बहुत सारे लोगों ने देखा। 


कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस तैराकों के साथ मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण वह झील में नहीं उतर पाए। बुधवार सुबह उन्होंने शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्होंने वीडियो जब्त कर ली हैं और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed