{"_id":"636a8253b2cb22541e464eef","slug":"22-year-old-man-arrested-for-social-media-post-against-manipur-cm-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के सीएम के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के सीएम के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 08 Nov 2022 09:52 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:52 PM IST
सार
भाजयुमो नेता ने दावा किया कि एक हिंदू होने के नाते टिप्पणी ने मेरी धार्मिक भावनाओं को बहुत आहत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एन बीरेन
- फोटो : social media
विस्तार
फेसबुक पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और भाजपा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मणिपुर में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष मनोहरमयुम बरिश शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर लैशराम मालेमंगनबा को सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के वेटन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि टिप्पणी ने भाजपा को हिंदू-केंद्रित बताकर गलत छवि दिखाई और इससे भाजपा पदाधिकारियों को चोट पहुंची।
विज्ञापन
भाजयुमो नेता ने दावा किया कि एक हिंदू होने के नाते टिप्पणी ने मेरी धार्मिक भावनाओं को बहुत आहत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से), 298 (जानबूझकर शब्दों का उच्चारण), धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और धारा 500 (मानहानि की सजा) शामिल है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जांच चल रही है।
विज्ञापन