फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 IAS and 31 IPS officers transferred in West Bengal news updates

पश्चिम बंगाल: 22 आईएएस और 31 आईपीएस अफसरों का तबादला; स्पेन और दुबई की यात्रा पर रवाना हुईं ममता बनर्जी

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
सार

जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बोस को स्वास्थ्य सचिव, पूर्वी बर्द्धमान की जिलाधिकारी प्रियंका सिंगला को आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव, नदिया के जिलाधिकारी शशांक शेट्टी को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव, कूचबिहार के जिलाधिकारी पवन कादियान को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
22 IAS and 31 IPS officers transferred in West Bengal news updates
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को राज्य पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा उलटफेर किया गया है। जिले के शीर्ष नौकरशाहों से लेकर पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए है। कुछ अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। इधर से उधर किए गए अधिकारियों में 22 शीर्ष आईएएस और 31 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बोस को स्वास्थ्य सचिव, पूर्वी बर्द्धमान की जिलाधिकारी प्रियंका सिंगला को आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव, नदिया के जिलाधिकारी शशांक शेट्टी को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव, कूचबिहार के जिलाधिकारी पवन कादियान को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं बांकुड़ा की जिलाधिकारी रखिया अय्यर को केपीआईटी का निदेशक बनाया गया है। हरिशंकर पणिकर को स्टाम्प विभाग के रजिस्ट्रार एवं आयुक्त नियुक्त किया गया है। सुरेशकुमार जगत को वन विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति मिली है। इस तरह से कुल 22 आईपीएस और 31 आईपीएस को इधर से उधर किया गया है।

विज्ञापन

 

स्पेन और दुबई से निवेश आकर्षित करने ग्यारह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए ग्यारह दिवसीय यात्रा पर मंगलवार की सुबह स्पेन और दुबई के लिए रवाना हुईं। ममता नवंबर में राज्य में आयोजित होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) से पहले वहां के प्रमुख उद्योगपतियों व कारोबारियों के साथ बैठकें करेंगी। ममता ने सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि वे बुधवार सुबह स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगी।

जानकारी के मुताबिक, ममता के साथ मुख्य सचिव एचके द्विवेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रसिद्ध कोलकाता फुटबाल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के वरिष्ठ पदाधिकारी भी गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह भी मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। ममता ने रवाना होने से पहले राज्य सचिववालय नवान्न में मंगलवार शाम पत्रकारों से कहा, 'यह पांच साल में उनका पहला विदेश दौरा होगा, क्योंकि केंद्र ने उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी। हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे।

इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अनिवासी बंगालियों से मिलेंगे। वहां से हम बार्सिलोना के लिए ट्रेन लेंगे, जहां हम बीजीबीएस के लिए दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।' स्पेन प्रवास के दौरान ममता बार्सिलोना में विश्व के मशहूर फुटबाल लीग ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास के साथ फुटबाल पर महत्वपूर्ण बैठक भी कर सकती हैं। ममता 23 सितंबर को वापस कोलकाता लौटेंगी। ममता ने कहा कि वह और प्रतिनिधियों का उनका दल स्पेन के बाद दुबई लौटेगा, जहां बीजीबीएस पर एक बैठक और कुछ अन्य बैठकें निर्धारित हैं। 23 सितंबर को कोलकाता लौटेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed